Raipur: राजधानी रायपुर के तरुण नगर (डंगनिया) क्षेत्र में स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में आज दोपहर कचरे के ढेर में मामूली आग लग गई। हालांकि आग का स्वरूप छोटा था, लेकिन यार्ड के बिल्कुल समीप बिजली का ट्रांसफार्मर होने के कारण आसपास के रहवासियों में कुछ देर के लिए दहशत की स्थिति बन गई थी।
गौरतलब है कि इस डंपिंग यार्ड की समस्या को लेकर राकेश तराटे (Rakesh Tarate) द्वारा पूर्व में ही प्रशासन से शिकायत की गई थी। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्र और बिजली के ट्रांसफार्मर के पास स्थित इस कचरे के ढेर को तत्काल हटाने की मांग उठाई थी। तराटे ने चेतावनी दी थी कि रिहायशी इलाके के बीच कचरा होने से कभी भी आगजनी की बड़ी घटना हो सकती है, जो आज सच साबित होती दिखी।



_m.webp)




