Breaking

Club Brawl: VIP रोड के क्लब में आधी रात बवाल, छेड़छाड़ के बाद मारपीट NV News

Chhattisgarh RRT News Desk 09 April 2026

post

NV News - रायपुर के VIP रोड स्थित एक हायपर क्लब में आधी रात जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। 

Advertisement

बताया जा रहा है कि क्लब में मौजूद कुछ युवकों ने युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर ही हाथापाई शुरू हो गई और स्थिति बेकाबू हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

इस घटना ने राजधानी में नाइट लाइफ और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि क्लब संचालकों को भी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

You might also like!