Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया, मंत्री केदार कश्यप ने किया नए स्कूल भवन का लोकार्पण

रायपुर/बस्तर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत बस्तर जिले के भानपुरी में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शिक्षा ही मजबूत और विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की, ताकि वे शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकें। सांसद महेश कश्यप ने भी विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और तकनीक का लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर ग्राम बनियागांव में लगभग 1 करोड़ 12 लाख 80 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही विद्यालयों को डिजिटल शिक्षा के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने बच्चों के साथ सहभोज किया तथा उनसे आत्मीय संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।







