Breaking
- Bastar Olympics 3rd Edition : बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण का भव्य आगाज, 6 ल...
- Bastar Police Drug Seizure : बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करो...
- Bastar Police Drug Seizure : बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करो...
- Student Death : 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फां...
- Rajiv Ward Anganwadi Inauguration : विधायक पुरन्दर मिश्रा ने राजीव गांधी वार्...
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 'लोकतंत्र को सबसे ब...
- Mahatari Vandan Yojana 33rd Installment : दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में...
- नारायणपुर में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया जिला स्तरीय युवा उत्सव और बस्तर ओ...
- Nirman Manthan Workshop : कार्यालय से लेकर फील्ड तक दिखनी चाहिए सक्रियता, पीड...
- Jashpur Mobile Medical Units : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय...
Student Death : 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

बैकुंठपुर, 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर स्थित कचहरीपारा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एक 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम मोदीपारा की रहने वाली थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने के कारण मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।






