Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
गिरफ्तारी के बाद भी नहीं सुधरा स्टंटबाज, पुलिस की गाड़ी में बैठकर बनाई रील, लिखा- "आज जेल, कल बेल..."

RRT News- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस की नाक के नीचे अपराधी बेखौफ होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भिलाई की व्यस्त सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले एक सनकी युवक को जब दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो पुलिस की कस्टडी में सुधरने के बजाय उसका दुस्साहस और बढ़ गया। आरोपी ने पुलिस की गाड़ी में ही बैठे-बैठे अपना एक वीडियो (रील) बना डाला और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस बेखौफ आरोपी ने पुलिस वाहन के भीतर से बनाई गई रील को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वीडियो के साथ उसने जो कैप्शन लिखा, उसने सीधे तौर पर पुलिसिया खौफ और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली है। आरोपी ने अपनी स्टोरी के कैप्शन में लिखा— “आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल”। इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग दुर्ग पुलिस की कार्यप्रणाली और उनकी कस्टडी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
यह पूरा मामला भिलाई का है, जहां यह युवक पहले सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट करके लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी के बाद पुलिस वाहन में आरोपी के हाथ में मोबाइल फोन कैसे रहा और उसने इतनी आसानी से रील कैसे रिकॉर्ड कर ली, इसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस की कस्टडी में अपराधी का ऐसा बेखौफ अंदाज और कानून को 'खेल' समझने वाली यह मानसिकता अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।







