Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Switzerland : क्रांस-मोंटाना के बार में विस्फोट और आग, न्यू ईयर सेलिब्रेशन में तबाही, कई लोगों की मौत

Switzerland : स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना शहर में नए साल के जश्न के दौरान एक बार में जोरदार विस्फोट और आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कई लोगों की मौत हुई है और कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई, जब बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

वालेस कैंटन पुलिस के अनुसार, विस्फोट के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस प्रवक्ता गेटन लाथियन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। मौके पर कई एंबुलेंस और एयर-ग्लेशियर्स हेलीकॉप्टर तैनात किए गए, ताकि घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। दमकल कर्मियों ने आग पर कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया।
पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0848 112 117 जारी किया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं और बार में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। क्रांस-मोंटाना में नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।







