Breaking

टीम प्रहरी का बड़ा एक्शन: डुमरतराई थोक मंडी से 25 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, देवपुरी शराब भट्टी में गंदगी मिलने पर लगा भारी जुर्माना

Chhattisgarh RRT News Desk 26 May 2026

post

Raipur:  रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला और जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर शहर में 'टीम प्रहरी' अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग की उड़नदस्ता टीम ने संयुक्त रूप से नगर निगम जोन 10 के अंतर्गत आने वाले डुमरतराई थोक मंडी क्षेत्र में स्थित जय अम्बे ट्रेडर्स दुकान पर औचक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान दुकान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया।

Advertisement

जय अम्बे ट्रेडर्स दुकान के औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम को लगभग 25 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) मिला, जिसे अधिकारियों ने तत्काल मौके पर ही जब्त कर लिया। इस बड़ी लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए दुकान के संचालक शुभम कुमार सिन्हा पर 10 हजार रुपये का ऑन द स्पॉट ई-चालान (E-Challan) काटा गया। साथ ही टीम ने संचालक को सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या भंडारण पाया गया, तो दुकान को सील करने जैसी और अधिक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टीम प्रहरी ने अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए जोन 10 क्षेत्र के अंतर्गत ही आने वाली देवपुरी दारू भट्टी (शराब दुकान) का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शराब भट्टी परिसर और उसके आसपास भारी गंदगी तथा प्लास्टिक गार्बेज बिखरा हुआ पाया गया, जिससे पर्यावरण और स्वच्छता नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ रही थीं। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के निर्देश पर तत्काल एक्शन लेते हुए देवपुरी दारू भट्टी प्रबंधन पर भी 10,000 रुपये का ई-चालान कर जुर्माना ठोका गया और परिसर को साफ रखने की कड़ी चेतावनी दी गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कई जोनों के स्वास्थ्य अधिकारी और निगम का अमला मौजूद रहा।

You might also like!