Breaking

भीषण सड़क हादसा: पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों की ऑटो रिक्शा गहरी खाई में पलटी, 2 की मौत और 7 गंभीर घायल

Chhattisgarh RRT News Desk 19 May 2026

post

RRT News- कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी रास्ते पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे युवकों से भरा एक ऑटो रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया। रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सीधे एक गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisement

इस चीख-पुकार को सुनकर आस-पास के राहगीर और ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। घटना में सात से अधिक युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

बालको थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ऑटो में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जो हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के सही कारणों की जांच में जुट गई है, वहीं इस हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

You might also like!