Breaking
- Chhattisgarh Tourism Mission: 500 करोड़ की मिशन निधि से पर्यटन को मिलेगा बढ़ा...
- Raipur Water Supply: अशोक नगर-गोगांव में जलसंकट दूर करने की तैयारी, रेलवे क्र...
- CM Helpline News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, भौतिक सत्य...
- Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महु...
- Homeopathy College Raipur: नवा रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी होम...
- Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्...
- Tamil Nadu Labour Case: नौकरी का झांसा देकर CG के दो मजदूरों को तमिलनाडु ले ज...
- Medicine Safety Alert: दवा खरीदते समय एक्सपायरी डेट के साथ लाल पट्टी भी देखें...
- Abujhmad Solar Water Project: अबूझमाड़ के 371 गांवों में पेयजल सुविधा का विस्...
- Chhattisgarh Drug Control: नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती की तैयारी, मुख्य सचिव...
भिलाई में दर्दनाक वारदात: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर मार डाला
.webp)
भिलाई (छत्तीसगढ़):भिलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लड़की के भाइयों ने दरवाजा बंद कर युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामला भिलाई के वैशालीनगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की मां का कहना है कि लड़की ने ही उसके बेटे को घर बुलाया था, लेकिन जब वह वहाँ पहुँचा तो लड़की के परिवारवालों ने उस पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।







