Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
US-Iran War: ट्रंप का बड़ा दावा, हमने जंग जीत ली है, ईरान ने दिया कीमती तोहफा

US-Iran War: वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ओवल ऑफिस से एक चौंकाने वाला ऐलान करते हुए कहा कि ईरान के साथ जारी तीन सप्ताह का संघर्ष अब अमेरिका की जीत के साथ समाप्त हो गया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हो गया है और बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है।

'ईरान से मिला कीमती तोहफा'
ट्रंप ने एक रहस्यमयी "उपहार" का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जुड़ा एक बहुत ही कीमती तोहफा अमेरिका को दिया है। हालांकि उन्होंने इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी, लेकिन संकेत दिया कि यह तेल और गैस से संबंधित है। ट्रंप के अनुसार, इस कदम से संकेत मिलता है कि अब वे ईरान में "सही लोगों" से बात कर रहे हैं।
सत्ता परिवर्तन का दावा
राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान में ईरान का नेतृत्व बदल चुका है। उन्होंने इसे 'Regime Change' करार देते हुए कहा, "अब वहां के नेता वो नहीं हैं जिन्होंने ये सारी समस्याएं शुरू की थीं। नए नेता बिल्कुल अलग हैं और वे समझौता करने के लिए उत्सुक हैं।"
इन दिग्गजों के हाथ में है कमान
ट्रंप ने बताया कि ईरान के साथ चल रही इस महत्वपूर्ण वार्ता का नेतृत्व एक हाई-प्रोफाइल टीम कर रही है, जिसमें जेडी वैंस उपराष्ट्रपति, मार्को रुबियो विदेश मंत्री, स्टीव विटकॉफ: मध्य पूर्व के विशेष दूत, जेरेड कुशनर ट्रंप के दामाद शामिल है।
ईरान का रुख और जमीनी हकीकत
एक तरफ जहां ट्रंप जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र में उनके राजदूत ने किसी भी प्रकार की आधिकारिक वार्ता या समझौते से इनकार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक 1,300 से अधिक नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं और अमेरिकी सेना अभी भी क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती कर रही है।






