Breaking

चीख-पुकार और धुआं: पावर प्लांट में हुआ भीषण धमाका, कई मजदूरों की मौत से मचा कोहराम!

Chhattisgarh RRT News Desk 14 April 2026

post

RRT News - छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित वेदांता पावर प्लांट (सिंघीतराई) में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे प्लांट के बॉयलर में अचानक भीषण विस्फोट हुआ। इस धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हादसे के वक्त प्लांट में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत की खबर है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Advertisement

विस्फोट के तुरंत बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पतालों और बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ व बिलासपुर रेफर किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि प्लांट के मलबे की चपेट में आने से कई श्रमिक मलबे में दब गए थे। सक्ती जिला प्रशासन और पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे और बचाव अभियान शुरू किया।

शुरुआती जांच में हादसे का कारण तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस के दौरान लापरवाही बताया जा रहा है। सक्ती के स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ। घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि मलबे में फंसे किसी भी अन्य व्यक्ति को निकाला जा सके।

मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। सक्ती जिला कलेक्टर ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पूरे प्लांट परिसर को सील कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

You might also like!