Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
WhatsApp New Rules: आज से बदल गया वॉट्सएप चलाने का तरीका, जानिए क्या बदलाव हुआ

WhatsApp New Rules : मैसेजिंग एप WhatsApp 1 मार्च 2026 से अपने यूजर्स के लिए चार महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों से यूजर्स की सुरक्षा बढ़ेगी और संभावित धोखाधड़ी के जोखिम कम होंगे।

सिम कार्ड अब अनिवार्य
पहले WhatsApp फोन में सक्रिय सिम के बिना भी चलता था। नए नियम के अनुसार, अब ऐप को काम करने के लिए फोन में रजिस्टर्ड और सक्रिय सिम होना जरूरी होगा। सिम हटाते ही WhatsApp अपने आप लॉग आउट हो जाएगा।
WhatsApp Web में नई सुरक्षा
डेस्कटॉप या लैपटॉप पर WhatsApp Web लॉगिन पहले लंबे समय तक एक्टिव रहता था। अब सुरक्षा बढ़ाने के लिए हर 6 घंटे में स्वतः लॉग-आउट हो जाएगा। इससे किसी अनधिकृत व्यक्ति के द्वारा अकाउंट एक्सेस होने का खतरा कम होगा।
सुरक्षा और सिम बाइंडिंग
अब OTP आधारित लॉगिन के बजाय, ऐप केवल रजिस्टर्ड सिम के जरिए काम करेगा। इस बदलाव से डिजिटल फ्रॉड और अकाउंट हैकिंग के जोखिम में काफी कमी आएगी।
नियम उल्लंघन की रिपोर्टिंग
नए नियम के तहत WhatsApp को अब हर 120 दिन में नियम पालन की रिपोर्ट जमा करनी होगी। इन बदलावों का उद्देश्य यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी और अकाउंट की सुरक्षा को मजबूत बनाना है।






