Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
छत्तीसगढ़ में 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रहे भीषण चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर छत्तीसगढ़ तक देखा जाएगा। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 28 से 30 अक्टूबर के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है। खासकर अगले 18 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में कल भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर देखा जाएगा। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 18 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं और गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं गरियाबंद, धमतरी, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर में तूफानी हवाओं और गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
60 से 70 की स्पीड में चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने सूबे के बालोद, राजनांदगांव जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 18 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में हवाएं चल सकती हैं। 29 अक्टूबर को भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।
कल इन जिलों में जोरदार बारिश
मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को सूबे के मुंगेली, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को ही रायपुर, बेमेतरा, जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
30 अक्टूबर को इन जिलों में बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।







