रायपुर। छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। रिया साहू ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट जारी किया। बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। 9 वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
10वीं का परिणाम
एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं बोर्ड के परिणाम में तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया हैं, इनमें संध्या नायक, परीरानी, अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। सभी को 594 अंक मिले हैं। इनमें महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ टॉप किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल है।
12वीं का परिणाम
छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासू वर्मा ने टॉप किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे।
यहां देखें परिणाम
परीक्षार्थी सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
इसके बाद CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026/ CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अब परीक्षार्थी 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
आपका मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
अब परिणाम चेक करें और पीडीएफ को डाउनलोड करें, ताकि भविष्य में ये काम आएगा।







