रायपुर
6 किलो गांजा के साथ 02 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि 15.01.26 को थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत अस्पताल के पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा कही जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना नाम ढ़ुलढुल मरकाम एवं मनीष मरकाम निवासी तेलीबांधा रायपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से कुल 06 किलो गांजा जुमला कीमती लगभग 3,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी -*
*01. ढ़ुलढ़ुल मरकाम पिता बहादुर मरकाम उम्र 40 साल निवासी सुभाष नगर देवार पारा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।*
*02. मनीष मरकाम पिता बहादुर मरकाम उम्र 37 साल साकिन सुभाष नगर देवार पारा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।*








