Breaking

अवैध मादक पदार्थ हेरोईन(चिट्ठा) के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 15 February 2026

post

रायपुर। नशे के विरुद्ध सतत अभियान के क्रम में लगातार बड़ी कार्रवाई   पुलिस ने की है। आमानाका एवं थाना कबीर नगर क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई कर  06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से  18.81 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन(चिट्ठा) जब्त की गई है।  आमानाका पुलिस ने रिंग रोड-01 टाटीबंध सुलभ के पास कार्रवाई की और10.28 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) बरामद की एवं 01 स्कूटी एवं 01 मोबाइल फोन जप्त‌ की है। गिरफ्तार आरोपियों में जसकरण सिंह (23 वर्ष)*  ऋषि साहू (26 वर्ष)*  *विशाल बिशेन (35 वर्ष)*  भूपेन्द्र सिंह (42 वर्ष) शामिल हैं वहीं थाना कबीर नगर थाना पुलिस ने 02 आरोपी कोवेदांत वाटिका, हीरापुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है और आरोपियों से 8.53 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) (लगभग ₹1,70,000/-) बरामद‌ की साथ ही  इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (₹200/-) जप्त की गई है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी में  धर्मेन्द्र सिंग उर्फ बिक्का (38 वर्ष)संतोष सिंग सिदार (29 वर्ष) है । बता दें कि मादक पदार्थ की सप्लाई श्रृंखला से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है।*

You might also like!