Breaking
- Festival News: कमरछठ 2026 में जानिए अंग्रेजी मिर्च, पसहर चावल और छह भाजी का म...
- Health News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 130 मामलों की पुष्टि; 3...
- हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्...
- Raipur Education News: नवप्रवेशित छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका की सीख, वर्त...
- Education News: नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, 10 हजार विद्यार्थियों को म...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Education News: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय...
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
मुंबई पुलिस की कस्टडी से फरार बांग्लादेशी दुर्ग स्टेशन से गिरफ्तार, बॉर्डर पार कर अवैध रूप से घुसा था भारत में

भिलाई: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शनिवार को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ था और कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश भागने की कोशिश में था। आरोपी को मुंबई पुलिस की टीम लेकर वापस रवाना हो गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जीआरपी को शुक्रवार रात मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी आरोपी शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा है। सूचना के अनुसार आरोपी भारत से अवैध रूप से भागने की योजना बना रहा था। जीआरपी ने सतर्कता बरतते हुए दुर्ग स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया।
ट्रेन के पहुंचते ही एस-1 कोच में दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान अजमीर शेख, निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई।अजमीर शेख की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ पहुंची है। टीम फ्लाइट से रायपुर आई और सड़क मार्ग से दुर्ग पहुंची। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को मुंबई ले जाया गया।
इस तरह पहुंचा था भारत
पुलिस पूछताछ में अजमीर ने बताया कि करीब 11 महीने पहले वह बांग्लादेश से अवैध रूप से भोमरा बार्डर पार कर भारत में दाखिल हुआ था। वह सिलिगुड़ी से हावड़ा होते हुए मुंबई पहुंचा और वहां बांस का काम करने लगा। जिस व्यक्ति के साथ वह काम करता था, उसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर आठ महीने तक जेल में रखा गया। तीन दिन पहले उसे पुलिस ने कुछ जानकारी लेने चौकी लाया था, इस दौरान ही वह कस्टडी से फरार हो गया।
बार्डर पार कराने वाले दलाल का जिक्र
अजमीर ने पुलिस को बताया कि बार्डर पार कराने के लिए उसने एक दलाल को पांच हजार रुपये दिए थे। मुंबई में वह किराए के कमरे में तीन हजार रुपये प्रतिमाह पर रहता था और बांस का काम कर सात से आठ सौ रुपये रोजाना कमाता था। पुलिस का कहना है कि अजमीर शेख की गतिविधियों को देखते हुए आशंका है कि उसके अन्य साथी भी भारत में सक्रिय हो सकते हैं
आरोपी मुंबई पुलिस के हवाले
जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के पास न तो पासपोर्ट था, न वीजा और न ही भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज। उसने ट्रेन का जनरल टिकट लेकर यात्रा शुरू की थी, बाद में टीटी ने उसका फाइन भी किया था। आरोपी को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।







