Breaking
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
BIG NEWS : गोवा में सिलेंडर ब्लास्ट, 25 की मौत

BIG NEWS : गोवा के अरपोरा में स्थित एक नाइटक्लब में आग लगने से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग घायल हैं। गोवा पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 4 पर्यटक, 14 क्लब कर्मचारी शामिल हैं। 7 अन्य लोगों की पहचान अभी बाकी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट मामले की जांच कर रहे हैं।

पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
हादसे पर पीएम मोदी ने पूरी जानकारी ली और घायलों की स्थिति पूछी। इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मुआवजे का ऐलान किया गया है. पीएमओ के अनुसार मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये, घायल लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घटना के बाद नाइटलाइफ और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. जांच रिपोर्ट आने तक क्लब को सील कर दिया गया है।







