Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
BIG NEWS : इंक्रीमेंट के लिए कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़

BIG NEWS : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के फेज-2 क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। नाराज कर्मचारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और कुछ गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि मदरसन कंपनी के पास बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और उसे पलट दिया। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। गुस्साए कर्मचारियों ने एक कार में आग लगा दी, जो देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, पिछले 3-4 दिनों से ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट और एसएनडी समेत कई होजरी कंपनियों के कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे नोएडा-दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात प्रभावित हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि हरियाणा में न्यूनतम वेतन बढ़ने के बावजूद यहां की कंपनियां वेतन वृद्धि देने को तैयार नहीं हैं।
कर्मचारियों ने समान वेतन, ओवरटाइम पर डबल भुगतान, समय पर सैलरी, कार्यस्थल पर सुरक्षा और उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कंपनियों से लिखित आश्वासन की भी मांग की जा रही है।
फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क है।







