Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
मिशन 'बस्तर 2.0' का ब्लूप्रिंट तैयार: CM साय ने PM मोदी से की मुलाकात, बस्तर आने का दिया न्योता

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के विकास, विशेषकर बस्तर संभाग के कायाकल्प के लिए 'बस्तर 2.0' का विस्तृत ब्लूप्रिंट सौंपा है। इस मुलाकात के दौरान सीएम साय ने प्रधानमंत्री को बस्तर में शांति बहाली, बुनियादी ढांचे के विकास और आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण की भावी योजनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ आने, विशेष रूप से बस्तर की बदलती तस्वीर को देखने के लिए सादर आमंत्रित भी किया है।

'बस्तर 2.0' योजना का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के अवसरों को सुदूर अंचलों तक पहुँचाना है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनकी सरकार 'नीयद नेल्लानार' (आपका अच्छा गांव) जैसी योजनाओं के जरिए कैंपों के आसपास के गांवों में विकास की नई गंगा बहा रही है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हर संभव तकनीकी और वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में चल रही अन्य केंद्रीय योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। 'बस्तर 2.0' के तहत संभाग में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नई सड़कों और रेल लाइनों के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह बस्तर को आतंक के साये से पूरी तरह मुक्त कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा रोडमैप है। अब प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे का इंतजार है, जिससे बस्तर के विकास को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।







