Breaking

BREAKING : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए बने केंद्रीय पर्यवेक्षक

National 09 March 2026 (88)

post

BREAKING : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी सांगठनिक सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

Advertisement


राज्यवार नियुक्तियां:

बिहार: छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बिहार के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।


हरियाणा: गुजरात के गृह राज्य मंत्री (डिप्टी सीएम रैंक) हर्ष सांघवी को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है।


ओडिशा: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ओडिशा राज्य के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

You might also like!