Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
BREAKING : जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, कैश कांड के बीच उठाया कदम

BREAKING : इलाहाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है। उनके नाम हाल ही में सामने आए कथित “कैश कांड” के बाद यह फैसला लिया गया है।

जस्टिस वर्मा हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट से ट्रांसफर होकर इलाहाबाद हाई कोर्ट आए थे। उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को पद की शपथ ली थी। उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच फिलहाल जारी है।
आग और कैश मिलने का विवाद
मार्च 2025 में होली के दिन उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास (30 तुगलक रोड) पर आग लग गई थी। आग लगने की सूचना सुबह करीब 11:35 बजे मिली
उस समय जस्टिस वर्मा घर पर मौजूद नहीं थे। घटना के दौरान वहां कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की बात सामने आई। इस विवाद के बाद उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद ट्रांसफर कर दिया गया था। अब इस्तीफा देने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
जांच जारी
मामले में अभी जांच जारी है और आधिकारिक तौर पर सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।







