Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
BREAKING: विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिला धमकी भरा ईमेल

BREAKING : नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को बड़ी चुनौती दी गई है। दिल्ली विधानसभा और विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में न केवल विधानसभा परिसर, बल्कि पास के मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

सुबह-सुबह आए दो धमकी भरे ईमेल
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए दो अलग-अलग समय पर ईमेल प्राप्त हुए, पहला ईमेल सुबह 7:28 बजे दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक मेल आईडी पर आया। दूसरा ईमेल सुबह 7:49 बजे सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को भेजा गया। इन ईमेल्स में दावा किया गया है कि विधानसभा भवन और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा।
ईमेल में PM मोदी और कैबिनेट मंत्रियों के नाम
इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता इसलिए और बढ़ा दी है क्योंकि इसमें देश के शीर्ष नेतृत्व के नामों का उल्लेख किया गया है। ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उपराज्यपाल तरनजीत संधू का नाम शामिल है। इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम ईमेल में लिखकर सनसनी फैलाने की कोशिश की गई है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और साइबर यूनिट अब इन ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुट गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किसी की शरारत है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।







