Breaking

CG Accident: खुशियों की बस गहरी खाई में पलटी, सामूहिक विवाह के 54 जोड़े लहूलुहान; मची चीख-पुकार

Chhattisgarh RRT News Desk 10 February 2026

post

CG Accident: मनेन्द्रगढ़: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे दर्जनों जोड़ों के साथ काल बनकर आई एक बस ने उनकी खुशियों को मलबे में दबा दिया। जनकपुर से रतनपुर महामाया मंदिर जा रही दुर्गा बस नागपुर रेलवे स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी।

Advertisement


रफ्तार का कहर

जानकारी के अनुसार, बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि नागपुर रेलवे स्टेशन के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बस सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। बस में सवार 54 जोड़े इस भीषण हादसे का शिकार हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 


घायलों को तड़पता छोड़ भागे चालक-कंडक्टर

मानवता को शर्मसार करते हुए बस का चालक और कंडक्टर घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना की सूचना पर पोड़ी थाना और नागपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने फरार चालक-कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

You might also like!