CG Accident : जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बनडभरा निवासी तरुण बंजारे बाइक से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान चांपा-बिर्रा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन से जा भिड़ी।
हादसे के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
मौके पर चांपा एसडीएम, एसडीओपी और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये और वाहन मालिक की तरफ से एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा के बाद परिजनों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।








