Breaking

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 29 January 2026

post

CG ACCIDENT : जांजगीर चांपा। जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार अविनाश यादव पिता बुधराम यादव दूसरा युवक अविनाश यादव पिता संतोष यादव दोनों निवासी ख़िसोरा गांव थाना बलौदा के रहने वाले थे। कुछ काम से दोनों युवक नवागांव (खिसोरा) गए हुए थे जहां गुरुवार की दोपहर उनकी बाइक सड़क पर अनियंत्रित हो गई जहां सामने से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।


घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिरहाल घटना के बाद से गांव पर शोक की लहर दौड़ गई है। इस पूरे मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

You might also like!