CG ACCIDENT : जांजगीर-चांपा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हसदेव पब्लिक स्कूल की बस को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। बस में करीब 50 से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे। हादसा इतना अचानक हुआ कि कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
टक्कर लगते ही बच्चे घबरा गए और बस में चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक इलाज दिया गया।
सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन
घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक और स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित बस से उतारकर उन्हें संभाला गया और हालात को सामान्य किया गया।
फिर उठे सुरक्षा के सवाल
इस घटना ने एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। सभी बच्चे अब सुरक्षित हैं।








