CG ACCIDENT : जांजगीर-चांपा जिले के नावागढ़ ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार के कारण दो मोटरसाइकिलें आपस में टकराकर हसदेव नदी में जा गिरीं। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बाइक (हीरो होंडा स्प्लेंडर और एमटी-15) ग्राम भठली से ताल देवरी की ओर जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान दोनों बाइक के हैंडल आपस में टकरा गए (टच हो गए), जिससे चालकों का संतुलन बिगड़ गया और वे अनियंत्रित होकर बाइक समेत सीधे हसदेव नदी में जा गिरे। हादसे के वक्त बाइक पर कुल चार लोग सवार थे, जिसमें से 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विकास यादव और पहलाद दास घायल हैं।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को नदी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही नावागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।







