Breaking

CG BREAKING : DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

Chhattisgarh RRT News Desk 29 January 2026

post

CG BREAKING : बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में गुरुवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ जारी है। दक्षिण क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद डीआरजी (District Reserve Guard) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Advertisement


सुबह 7 बजे से रुक-रुक कर गोलीबारी

सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ सुबह 7 बजे से शुरू हुई और अब तक रुक-रुक कर जारी है। घटना स्थल सुकमा-बीजापुर सीमा के गुडराज गुडेम इलाके में है।


दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में दो माओवादी कैडर मारे गए। वहीं, सुरक्षा बलों ने हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और ऑपरेशन खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

You might also like!