रायपुर। CG BREAKING : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। 9 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश सरकार के दिग्गज मंत्री अलग-अलग दिनों में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं की शिकायतें और सुझाव सुनेंगे।
मंत्रियों का शेड्यूल: कौन, कब रहेगा उपस्थित?
समय और पंजीयन की जानकारी
कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए समय सारणी बेहद स्पष्ट रखी गई है, पंजीयन (Registration): दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक। मुलाकात का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
संपर्क और समन्वय
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सचिदानंद उपासने को सौंपी गई है। किसी भी जानकारी या सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर 9425202652 पर संपर्क किया जा सकता है।








