Breaking

CG BREAKING : जिले में IT की 'फिल्मी' सर्जिकल स्ट्राइक: गाड़ियों पर लगाया फर्जी स्टीकर और कोल किंग प्रवीण झा के ठिकानों पर माराछापा

Chhattisgarh RRT News Desk 12 February 2026

post

CG BREAKING : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज सुबह-सुबह आयकर विभाग (IT) ने ऐसी 'सीक्रेट रेड' मारी कि बड़े-बड़े धुरंधरों के होश उड़ गए। दिग्गज कोल कारोबारी प्रवीण झा और उनके फिल ग्रुप (Phil Group) के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश दी है। इस छापेमारी का सबसे चौंकाने वाला पहलू अधिकारियों का पहुंचने का अंदाज रहा, जिसने किसी सस्पेंस फिल्म की याद दिला दी।

Advertisement


कार्रवाई को इतना गोपनीय रखा गया था कि अफसरों ने अपनी गाड़ियों पर आयकर विभाग की जगह 'SIR सर्वे टीम' के स्टीकर लगा रखे थे। ऐसा इसलिए किया गया ताकि स्थानीय स्तर पर किसी को भनक न लगे और कारोबारी को दस्तावेज छिपाने का मौका न मिले। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आयकर विभाग की टीमें ठिकानों के अंदर दाखिल हो चुकी थीं।


इन ठिकानों पर एक साथ धावा

आईटी की अलग-अलग टीमों ने फिल ग्रुप के साम्राज्य को चारों तरफ से घेर लिया है। श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित हेड ऑफिस पर ताले जड़ दिए गए हैं। रामा वर्ल्ड स्थित प्रवीण झा के आलीशान बंगले पर सुरक्षा तैनात है। ग्रुप की फैक्ट्रियों और अन्य संबंधित दफ्तरों में भी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।


बेनामी संपत्ति और अघोषित करोड़ों का शक

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कोयला कारोबार में कथित टैक्स चोरी और बड़े पैमाने पर अघोषित लेन-देन की शिकायतों के बाद की गई है। टीम डिजिटल साक्ष्य, हार्ड डिस्क और बैंक लॉकरों की जानकारी जुटा रही है। चर्चा है कि इस छापेमारी में बेनामी संपत्ति और डायरियों में दर्ज गुप्त ट्रांजेक्शन के बड़े खुलासे हो सकते हैं।


शहर के कारोबारियों में हड़कंप

न्यायधानी में हुई इस अचानक कार्रवाई के बाद बिलासपुर के अन्य बड़े कोयला और रियल एस्टेट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जांच जारी है और अधिकारियों ने किसी को भी परिसर के अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है।


You might also like!