Breaking

CG BREAKING: कोर्ट को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, अंबिकापुर न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील

Chhattisgarh RRT News Desk 28 January 2026

post

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है।

Advertisement


धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया और न्यायालय परिसर को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया।


कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट

न्यायालय के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 


बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच के साथ-साथ हर संभावित एंगल से मामले को खंगाल रही हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

You might also like!