Breaking

CG Crime : मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए सट्टा पट्टी खिला रहे आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 11 February 2026

post

CG Crime : चिरमिरी पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए सट्टा पट्टी ले रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी और मोबाइल जब्त किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

Advertisement


 एमसीबी जिला के थाना चिरमिरी प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छोटा बाजार क्षेत्र में दबिश देकर सदानंद उर्फ सद्दा बिसाई, पिता स्वर्गीय नरसिंघ बिसाई, उम्र करीब 56 वर्ष को उसके घर के सामने मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा पट्टी लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगद 2,210 रुपये और एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित रूप से सट्टा चला रहा था और छोटा बाजार निवासी शिवराम सोनवानी को सट्टा पट्टी उपलब्ध करा रहा था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है तथा जप्त मोबाइल में आए अन्य नामों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


You might also like!