Breaking

CG NEWS : मौत बनकर दौड़ा कैप्सूल: बाराती मना रहे थे जश्न, चीख-पुकार के बीच खूनी हुई शादी की खुशियां

Chhattisgarh RRT News Desk 11 February 2026

post

CG NEWS : जांजगीर चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पेंड्रावन में बीती रात खुशियों का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। रथ्थू देवांगन के घर आई बारात में जब बाराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे, तभी शिवरीनारायण की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित 'कैप्सूल' वाहन ने मौत का तांडव मचाने की कोशिश की।

Advertisement


अंधेरे से आया काल, मची भगदड़ रात करीब 10 बजे का वक्त था, हर तरफ रोशनी और संगीत का शोर था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक आ रहे कैप्सूल वाहन ने बारातियों को अपनी चपेट में ले लिया। पल भर पहले तक जहां हंसी-मजाक चल रहा था, वहां अब केवल घायलों की कराह और अपनों की तलाश में भागते लोग नजर आ रहे थे।


हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाराती इस भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि एक बाराती की कमर टूट गई, वहीं एक महिला के सीने में गंभीर चोट आई है और तीसरी महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


बिर्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश के साथ वाहन को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

You might also like!