Breaking
- Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-...
- CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, ...
- Fitness News: 60 की उम्र के बाद भी जांघों की मसल्स रखनी हैं मजबूत? रोज कुर्सी...
- Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: सूर्य देव का तुला राशि में गोचर और दैनिक राशिफल
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
CG News : कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त बैठक ली, पीएम किसान, बीज-खाद वितरण व खरीफ 2026 की तैयारियों की समीक्षा

CG News : रायपुर, 08 अप्रैल 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में विभिन्न योजनाओं और आगामी खरीफ 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में जिला लक्ष्य का 99 प्रतिशत प्राप्त कर चौथे स्थान पर है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने शेष कार्य को 7 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र आच्छादन, दलहन-तिलहन के रकबे तथा जैविक प्रमाणीकरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जैविक प्रमाणीकरण में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।
बीज वितरण की समीक्षा में बताया गया कि लक्ष्य के विरुद्ध 142 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। वहीं बीज उत्पादन लक्ष्य से कम रहने पर कलेक्टर ने बीज निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। खाद वितरण की भी समीक्षा की गई।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही आधार सीडिंग की समीक्षा में बताया गया कि 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में 214 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। कलेक्टर ने इस उपलब्धि को बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में APC बैठक के एजेंडे की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही खरीफ 2026 में धान के रकबे में कमी लाने के प्रस्तावित कार्यक्रम तथा संस्थागत बीज की मांग के विरुद्ध अग्रिम उठाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं के कार्य समयसीमा में पूर्ण करें जिससे किसानों को अधिकतम लाभ मिले।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।







