CG NEWS : प्रदेश भर में धान खरीदी और मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर लगातार राजनीतिक गर्मी बनी हुई है। कई किसानों का टोकन कटने के बावजूद अभी तक धान की खरीदी नहीं हो पाई है, वहीं अनेक किसानों का पंजीयन भी नहीं किया गया है। इन समस्याओं और मांगों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पहले चरण में छत्तीसगढ़ के सभी 300 से अधिक ब्लॉकों में सरकार के खिलाफ मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही धान खरीदी की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों और खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर भी प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।







_m.webp)
