CG NEWS : दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई के सेक्टर-1 मुर्गा चौक के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुमार सोनी अपने स्टाफ के साथ दुर्ग से पावर हाउस मार्केट दुकान खोलने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार से धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते हुए सभी लोग तुरंत कार से बाहर निकल गए।
कुछ ही मिनटों में धधकी कार
कार से उतरने के कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।








