Breaking

CG NEWS : पीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिला शव...

Chhattisgarh RRT News Desk 10 February 2026

post

CG NEWS : न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपिल नगर में किराए के कमरे में रह रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा अंतर्गत अमलीडीहा निवासी आकाश कुमार पंडा के रूप में हुई है, जो बिलासपुर में पीएससी की कोचिंग कर भविष्य संवारने के सपने बुन रहा था। 

Advertisement


बताया जा रहा है कि, आकाश दीपक कश्यप के मकान में कमरा लेकर रह रहा था और रविवार की शाम जब वह अपने कमरे में अकेला था। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे को अपनी निगरानी में लेकर जांच शुरू की। हालांकि छात्र की मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। 


 घटना की जानकारी रायगढ़ में रहने वाले छात्र के परिजनों को दे दी गई है। 

You might also like!