Breaking

CG NEWS : जंगली सूअरों ने किसान पर किया हमला, दर्दनाक मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 16 February 2026

post

CG NEWS : बिलासपुर : न्यायधानी के मोहनभाठा इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ जंगली सूअरों के एक हिंसक झुंड ने एक किसान की जान ले ली। मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है, जो रोज की तरह अपने फार्म हाउस में सुबह की सैर पर निकले थे।

Advertisement


अचानक हुआ हमला

परिजनों के अनुसार, प्रदीप गुप्ता अपने फार्म में टहल रहे थे, तभी अचानक झाड़ियों से निकले जंगली सूअरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। जानवरों ने उन्हें बुरी तरह कुचला, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।


ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन पहले इसी फार्म के मुंशी पर भी हमला हुआ था। आरोप है कि केले की फसल कटने के बाद जंगली जानवरों की सक्रियता बढ़ गई थी, जिसकी सूचना के बावजूद वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

You might also like!