Breaking

CG NEWS : घर के बाथरूम में मिली महिला की जली हुई लाश; सुसाइड नोट ने उलझाई गुत्थी

Chhattisgarh RRT News Desk 11 February 2026

post

CG NEWS : भिलाई: स्टील सिटी के सेक्टर-8 क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर से धुंआ और जलने की बदबू आने लगी। पड़ोसियों की सूचना पर जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। घर के बाथरूम में 50 वर्षीय रंजना देवांगन की जली हुई लाश बरामद हुई है।

Advertisement


घटना शाम करीब 4:20 बजे की है। पड़ोसियों ने बताया कि रंजना के घर से अचानक धुंआ उठते देखा और मांस जलने की तेज बदबू आई। अनहोनी की आशंका होते ही उन्होंने तुरंत महिला के बेटे राहुल और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मौके पर मिला सुसाइड नोट 

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट, माचिस की तीली और ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ है। रंजना देवांगन पेशे से ट्यूटर थीं और बच्चों को पढ़ाती थीं। उनके दो बेटे हैं जो अच्छी नौकरी में हैं। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार काफी शिक्षित है और कभी किसी तनाव या झगड़े की बात सामने नहीं आई थी।


हत्या या आत्महत्या? 

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आग से जलने के कारण हुई मौत मान रही है, लेकिन मामला आत्महत्या का है या हत्या का, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

You might also like!