Breaking

CG Sharab Dukan Band : जनवरी में इस दिन बंद रहेगी मांस–मंदिरा की सभी दुकानें

Chhattisgarh RRT News Desk 16 January 2026

post

CG Sharab Dukan Band : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के शराबियों के लिए बड़ी खबर है। आगामी 23 जनवरी, बसंत पंचमी के दिन प्रदेशभर में मांस और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कबीर पंथी समाज और विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।

Advertisement


आपको बता दें कि सत्यगुरु कबीर साहेब जी के सोलहवें वंशाचार्य पंथ हुजूर उदितमुनि नाम साहेब जी का चादर तिलक समारोह 23 जनवरी 2026 को कबीर धर्म नगरी दामाखेड़ा में आयोजित होने जा रहा है।


इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से लाखों की संख्या में साधु-संत, महात्मा और कबीर पंथी श्रद्धालु शामिल होंगे।

इसी को ध्यान में रखते हुए गवेल समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष लालू गवेल, केडीवी मिशन की जिला प्रतिनिधि जयमिला गवेल, आमीन माता महिला मंडल सहित कबीर पंथी अनुयायियों ने सक्ती कलेक्टर कार्यालय और मालखरौदा एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि इस पावन दिवस पर पूरे छत्तीसगढ़ में मांस और मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके।


कबीर पंथ शुद्ध शाकाहारी और सात्विक जीवनशैली का पालन करता है, जिसमें सभी जीवों के प्रति दया भाव रखा जाता है। इसलिए समाज ने शासन-प्रशासन से यह अपील की है कि 23 जनवरी को प्रदेशभर में एक दिन के लिए प्रतिबंध लागू किया जाए।

You might also like!