Breaking

CG SUICIDE : पुलिस महकमे में शोक की लहर: ड्यूटी से लौटे आरक्षक ने घर पर की आत्महत्या, पुलिस लाइन में सन्नाटा

Chhattisgarh RRT News Desk 10 February 2026

post

CG SUICIDE : सूरजपुर: जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अन्तोश खलखो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जवान का शव उनके ही घर में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे पुलिस महकमे में शोक और सस्पेंस का माहौल है।

Advertisement


ड्यूटी के चंद घंटों बाद ही अनहोनी

आरक्षक अन्तोश खलखो सोमवार रात को ही एमसीबीजिले में अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे। परिजनों को अंदेशा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों में स्थिति इतनी भयावह हो जाएगी। मंगलवार सुबह जब आरक्षक के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तब अनहोनी की आशंका हुई और अंदर उनकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You might also like!