Breaking

CG SUICIDE : बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh RRT News Desk 17 February 2026

post

CG SUICIDE : भिलाई। दुर्ग जिला के भिलाई क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घासीदास नगर की 17 वर्षीय छात्रा नारायणी साहू ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 10वीं की छात्रा थी और बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

Advertisement


एडमिट कार्ड लेकर लौटी थी घर

परिजनों के मुताबिक, नारायणी सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर आई थी। वह हाउसिंग बोर्ड स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत थी।


बड़ी बहन ने बताया कि नारायणी पढ़ाई को लेकर गंभीर थी और उसे अपनी तैयारी पर भरोसा था। सोमवार रात वह अपनी बहनों के साथ देर रात तक पढ़ाई करती रही।


सुबह कमरे में फंदे पर लटकी मिली

मंगलवार सुबह जब मां की नींद खुली तो उन्होंने बेटी को कमरे में फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर मां चीख उठीं। शोर सुनकर पिता और अन्य बहनें भी मौके पर पहुंचे। परिवार ने तत्काल आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी।


सुसाइड नोट नहीं मिला, कारणों की जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

You might also like!