CG Viral Video : सूरजपुर। कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में वायरल हुए अश्लील डांस वीडियो के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर सी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
वन मंडल अधिकारी (DFO) ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
इस वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में रेस्ट हाउस में खुलेआम शराब के जाम छलकते और नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








