Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
CG Viral Wedding : छग में अनोखी शादी: दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे की हुई विदाई

CG Viral Wedding : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक ऐसी शादी सामने आई है, जिसने पारंपरिक सोच को नया मोड़ दे दिया है। सरगुजा जिले के सुलपगा गांव में हुई इस शादी में दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची और विदाई दूल्हे की हुई।

इस अनोखी शादी में दुल्हन देवमुनि एक्का अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर दूल्हे बिलासुस बरवा के घर पहुंचीं। शादी मसीही रीति-रिवाज से पूरी हुई, लेकिन कई रस्में बिल्कुल अलग अंदाज में निभाई गईं।
सबसे खास बात यह रही कि यहां पारंपरिक कन्यादान की जगह वरदान की रस्म निभाई गई। यानी दुल्हन के परिवार ने दूल्हे को अपने घर का हिस्सा बनाकर स्वीकार किया।
दूल्हे की विदाई
शादी का सबसे भावुक दृश्य तब सामने आया जब विदाई की रस्म हुई। आमतौर पर जहां दुल्हन विदा होती है, वहां इस बार दूल्हे को विदा किया गया। इस दौरान दूल्हा खुद को रोक नहीं पाया और फूट-फूटकर रो पड़ा। यह देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।
दहेज की अलग परंपरा
इस शादी में दहेज की परंपरा भी अलग रही। तत्काल दहेज देने की बजाय *चुमान* नामक परंपरा के तहत बाद में दूल्हे पक्ष को सम्मान दिया जाएगा।
परिवार की सोच और जरूरत
दुल्हन के पिता मोहन एक्का ने बताया कि उनके परिवार में चार बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। ऐसे में उन्होंने दामाद को बेटे की तरह अपने घर लाने का फैसला किया। उनका कहना है कि यह निर्णय परिवार के सहारे और जरूरत को ध्यान में रखकर लिया गया है।
दूल्हे पक्ष ने भी इस परंपरा को सहर्ष स्वीकार किया और इसे एक नया व अलग अनुभव बताया। यह शादी न सिर्फ सामाजिक परंपराओं को चुनौती देती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि बदलते समय के साथ रिश्तों की परिभाषा भी बदल रही है।







