Breaking

CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड, तीन दिनों तक रहेगा शीतलहर का असर

Chhattisgarh 13 November 2025

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 12 से 15 नवंबर तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों के एक-दो हिस्सों में तीव्र शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। 

Advertisement

वहीं, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा जिलों में भी ठंडी हवाएं असर दिखा सकती हैं। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.5 और 4.1 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे ठंडी जगह अंबिकापुर रही, जहां तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जगदलपुर में सबसे ज्यादा 30.2 डिग्री तापमान रहा।

मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तीव्र शीत लहर जबकि मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में सामान्य शीत लहर चलने की संभावना है।

रायपुर में आंशिक बादल

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को आसमान साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

अन्य जिलों में भी गिरा पारा

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से क्रमशः 1.8 और 4.2 डिग्री कम रहा। पेण्ड्रारोड में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 10.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 और 4.8 डिग्री कम था।

दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से क्रमशः 1.4 और 7.8 डिग्री कम रहा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम 9.0 डिग्री रहा, न्यूनतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री कम दर्ज हुआ।

You might also like!