Breaking
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
छत्तीसगढ़ को मिली 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी, किसानों को खरीफ सीजन में मिलेगी राहत

खरीफ सीजन के दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने राज्य को 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक आवंटित किया है। इससे खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि नई दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर राज्य की जरूरतों के अनुरूप अतिरिक्त डीएपी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए अतिरिक्त आवंटन स्वीकृत किया है।
मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अतिरिक्त डीएपी उपलब्ध होने से किसानों को खरीफ सीजन में उर्वरक की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने भी सभी जिलों में समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।







