Breaking

CM Samrat Chaudhary : सम्राट चौधरी बने बिहार BJP विधायक दल के नेता; केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

National RRT News Desk 14 April 2026

post

CM Samrat Chaudhary : पटना: बिहार भाजपा में नेतृत्व को लेकर चल रही सुगबुगाहटों के बीच सम्राट चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सर्वसम्मति से बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 

Advertisement


केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने लिखा:


 "BJP के नेता की ज़िम्मेदारी सौंपकर मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं BJP के केंद्रीय नेतृत्व का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। मेरे लिए यह महज़ एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा करने, उनके भरोसे और सपनों को पूरा करने का एक पवित्र अवसर है।"


विकास और सुशासन का संकल्प

सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में साफ किया कि उनकी प्राथमिकता बिहार का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही।


You might also like!