रायपुर।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीटिंग व्यवस्था, उपस्थिति, स्थापना शाखा, शौचालय, स्टॉफ उपस्थिति, प्लेसमेंट कर्मचारियों के भुगतान रजिस्टर तथा कार्यालयीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समय पर अटेंडेंस दर्ज करने के सख्त निर्देश देते हुए किया कि अनुपस्थित पाए जाने तथा अटेंडेंस नहीं लगने पर संबंधित दिवस का वेतन काटा जाएगा। कार्यालय को सुव्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








