Breaking
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
विकास कार्यों की सौगात, 25 लाख के मोरमाटी सांस्कृतिक भवन का हुआ भूमिपूजन

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कबीरनगर में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं आधारभूत विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू और महापौर मीनल चौबे ने क्षेत्रवासियों को नई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम की शुरुआत पुराना थाना परिसर स्थित नवनिर्मित उद्यान के लोकार्पण से हुई, वहीं निर्माणाधीन सियान सदन का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मोरमाटी सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन रहा। यह भवन क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरा होने पर मोरमाटी सांस्कृतिक संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि कबीरनगर में सड़क, नाली, उद्यान और सामुदायिक भवन सहित सभी आवश्यक विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। महापौर मीनल चौबे ने भी कहा कि नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है और जनभागीदारी से रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने का लक्ष्य आगे बढ़ाया जा रहा है।







